NDTV रवीश कुमार हिंदी टीवी पत्रकारिता बकवास काल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
NDTV रवीश कुमार हिंदी टीवी पत्रकारिता बकवास काल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 7 जनवरी 2016

हिंदी टीवी पत्रकारिता का बकवास काल

टीवी पत्रकारिता का यह बकवास काल चल रहा है ।

हिंदी टीवी पत्रकारिता में आज के समय में आप किसी से सहमति और असहमति रख सकते है तो वो अकेले #रवीश_कुमार है । सहमति और असहमति दोनों जरूरी है ।

आप रवीश के साथ-साथ उन सब की, जो आपसे राजनीतिक असहमति रखते है । उन सब की  गांड तोड़ देना चाहते है ।

आप #NDTV को बन्द करा देना चाहते है ।जब बन्द करवाने की बात करते हो तो सभी दुकानों को बन्द करने की बात होनी चाहिए ।केवल एक ही क्यों ?

चलिए आपकी बात सही है कि यह कांग्रेसी चैनल है ।मेरा सवाल यह है कि जी न्यूज क्यों नहीं बन्द होना चाहिए ? उसका मालिक तो सरेआम रैली में वोट मांगता है। उसको क्यों नहीं बन्द होना चाहिए ।

जिसकी सरकार आती है दूरदर्शन उसका भोंपू बन जाता है ।उसे भी बन्द होना चाहिए ।क्योंकि वह तो विशुद्ध जनता के पैसे से चलता है ।

अपने विरोधी को आप देखना पसन्द नहीं करते मत देखिये विकल्पहीन नहीं हुआ है टीवी । पर आप तो चाहते है कांग्रेस मुक्त भारत से एक कदम आगे बढ़ते हुए विपक्ष मुक्त भारत ।

क्या यह किसी लोकतन्त्र का लक्षण है ?

क्या यह फासीवादी होना नहीं है ?